शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के सूरदासपुर गांव में एक युवक को पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को महारानी स्थान मंदिर के पास शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरदासपुर गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र दीपक धाढ़ी उर्फ दीपक राम (24) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मंदिर के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। कमर से एक देसी कट्टा और जेब से दस जिंदा कारतूस बरामद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खदेड़ कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी कट्टा और जेब से दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। नगर थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक के खिलाफ स्थानीय नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद पिस्तौल और कारतूसों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया दीपक धाढ़ी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापामार दल में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ दारोगा देवेंद्र कुमार, अमित कुमार, कुमारी शुभम सिंहा और अन्य शस्त्र बल शामिल थे। शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के सूरदासपुर गांव में एक युवक को पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को महारानी स्थान मंदिर के पास शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरदासपुर गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र दीपक धाढ़ी उर्फ दीपक राम (24) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मंदिर के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। कमर से एक देसी कट्टा और जेब से दस जिंदा कारतूस बरामद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खदेड़ कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी कट्टा और जेब से दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। नगर थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक के खिलाफ स्थानीय नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद पिस्तौल और कारतूसों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया दीपक धाढ़ी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापामार दल में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ दारोगा देवेंद्र कुमार, अमित कुमार, कुमारी शुभम सिंहा और अन्य शस्त्र बल शामिल थे।


