देवरिया में मतदाता सूची शुद्धिकरण का विशेष अभियान:22 फरवरी को बूथ पर जांचें अपना नाम, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देवरिया में मतदाता सूची शुद्धिकरण का विशेष अभियान:22 फरवरी को बूथ पर जांचें अपना नाम, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देवरिया जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को त्रुटिरहित बनाना है। इस विशेष अभियान दिवस के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान, प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची और पर्याप्त संख्या में प्रपत्र-6, 6ए, 7 और 8 उपलब्ध होंगे। मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां उन्हें फॉर्म भरने और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मिलेगी। इस अभियान की निगरानी के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य निर्वाचन संबंधी अधिकारी लगातार भ्रमण करेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे 22 फरवरी को अपने बूथ पर जाकर अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। मतदाता ECINET मोबाइल ऐप और वोटर्स सर्विस पोर्टल (voters.eci.gov.in) के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि मतदाता सूची में नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है, तो प्रपत्र-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी नागरिकों से अपने नाम की जांच करने और पात्र नए मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरकर जमा करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *