NZ vs PAK Super-8 clash: अगर बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 का पहला मैच तो क्या होगा?

NZ vs PAK Super-8 clash: अगर बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 का पहला मैच तो क्या होगा?

NZ vs PAK Super-8 clash: पाकिस्तान शनिवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। सलमान आगा के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान और मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली कीवी टीम दोनों ही इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगी। ऐसे आज क्रिकेट फैंस को एक कड़ा और रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है। अगर यह बारिश से धुला तो क्‍या होगा आइये जानते हैं?

बिना एक भी बॉल फेंके रद्द हुआ था एक मैच

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। पाकिस्‍तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है। जब श्रीलंका की बात होती तो हर किसी की नजर मौसम के पूर्वानुमान पर जाती है, क्‍योंकि यहां इन दिनों बारिश कुछ ज्‍यादा ही होती है। हालांकि अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। वह पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का मैच था, जो कि बिना एक भी बॉल फेंके रद्द करना पड़ा था।

अगर मैच रद्द हो जाता है तो क्या होगा?

टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर 8 में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड का मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है और मैच बारिश की वजह से रद्द होने पर सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियमानुसार, मैच के दिन तय समय के आधार पर रिजल्ट निकालने के लिए 90 मिनट अतिरिक्‍त मिलेंगे। हालांकि, अगर 5 ओवर के मैच के लिए भी काफी समय नहीं है तो अधिकारी दोनों कप्‍तानों की सहमति के साथ मैच रद्द कर देंगे और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा।

PAK vs NZ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों के बीच कुल 49 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से पाकिस्तान ने 24 तो न्यूजीलैंड ने 23 जीते हैं, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं।

सुपर-8 ग्रुप-2 का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो)

22 फरवरी – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले)

24 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले)

25 फरवरी – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो)

27 फरवरी – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो)

28 फरवरी – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *