अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र के कटी घाटी के समीप शुक्रवार रात शादी में बैंड में बजाते समय युवक की अचानक मौत हो गई। बैंड बजाते हुए अचानक जमीन पर गिर गया। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक ही मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक का भाई धनी ने बताया कि भाई डालचंद निवासी अखैपुरा शादी समारोह में बैंड बजाने शुक्रवार रात आठ बजे कटी घाटी गया था। शादी में बैंड बजाते समय रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई धनी ने आरोप लगाया कि उसका भाई घर से बैंड संचालक के पास शादी समारोह में गया था। बैंड बजाते समय जमीन पर अचेत होकर गिर गया। बैंड संचालक को तुरंत अस्पताल लेकर जाना था। पहले परिवार के लोगों को सूचना दी। उसके बाद अस्पताल लेकर गए। तब तक मौत हो गई। मृतक युवक अविवाहित है। जो मूल रूप से पेंट का काम करता था। शादियों के सीजन में बैंड भी बजाने लगा था।


