टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नहीं पड़ेगा असर, ट्रंप ने किया साफ

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नहीं पड़ेगा असर, ट्रंप ने किया साफ

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को टैरिफ मामले में बड़ा झटका लगा है और यह झटका किसी और ने नहीं, बल्कि उनके देश के सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने दिया है। ट्रंप के दुनियाभर के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया है और साफ कर दिया है कि इस तरह से दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला ट्रंप अपनी मर्ज़ी से नहीं ले सकते और इसके लिए कांग्रेस से बहुमत मिलना ज़रूरी है। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पुरजोर विरोध किया है और साथ ही दुनियाभर के देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पर भी एक बड़ी बात कह दी है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नहीं पड़ेगा असर

ट्रंप ने बयान देते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद दोनों देशों के बीच ट्रेड डील बनी रहेगी और भारत 18% टैरिफ चुकाएगा, 10% नहीं।

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

ट्रंप ने आगे कहा, “यह पहले की स्थिति से अलग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक महान और सज्जन व्यक्ति हैं। वह अपने विरोधियों से बहुत ज़्यादा समझदार हैं। हालांकि भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया। इसलिए हमने भारत के साथ एक निष्पक्ष समझौता किया। हम उन्हें टैरिफ नहीं दे रहे हैं, बल्कि वो हमें टैरिफ दे रहे हैं। हमने पहले की स्थिति में थोड़ा सा बदलाव किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *