10 आरोपियों से बरामद की 110 ग्राम हेरोइन और 26 नशीली गोलियां

लुधियाना| शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नशा करने और तस्करी में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना डिवीजन-3 की पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक निवासी नीरज कुमार को सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए काबू किया। थाना सदर की पुलिस ने घुमार मंडी निवासी दविंदर शर्मा को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। थाना डाबा की पुलिस ने मेड कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह को 2 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने सूरज नगर शिमलापुरी निवासी रूप सिंह को नशा करते हुए काबू किया। थाना सराभा नगर की पुलिस ने बाडेवाल निवासी हरप्रीत सिंह को 26 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव तलवंडी निवासी बलवीर सिंह को नशा बेचने के आरोप में पकड़ा, जबकि जालंधर निवासी बलकार सिंह को 5 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। इसी तरह थाना डिवीजन-5 की पुलिस ने मनजीत नगर से परविंदर सिंह और दीप कुमार को 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना मोती नगर की पुलिस ने अंबेडकर कॉलोनी निवासी राहुल को 3 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *