होली पर्व को लेकर सीवान जिले में उत्पाद विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रहा है। शुक्रवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक के दो चालकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह कार्रवाई जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा इलाके में की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। इसके बाद तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया गया और दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सघन जांच अभियान गिरफ्तार चालकों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर के बायतु थाना क्षेत्र स्थित मांगता गांव निवासी सलीम खान और मूल सिंह के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। सीवान के उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी और वाहन जांच की जा रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। जब्त की गई शराब की गिनती और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। तस्करी एक सुनियोजित तरीके से की जा रही थी पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चालक मूल सिंह ने बताया कि उसने ट्रक हरियाणा से लिया था और उसे सिर्फ इतना बताया गया था कि उसे छपरा पहुंचाना है। उसने यह भी खुलासा किया कि ट्रक के आगे एक बाइक चल रही थी, जो रास्ता दिखाने का काम कर रही थी। इससे संकेत मिलता है कि तस्करी एक सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। होली पर्व को लेकर सीवान जिले में उत्पाद विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रहा है। शुक्रवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक के दो चालकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह कार्रवाई जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा इलाके में की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। इसके बाद तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया गया और दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सघन जांच अभियान गिरफ्तार चालकों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर के बायतु थाना क्षेत्र स्थित मांगता गांव निवासी सलीम खान और मूल सिंह के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। सीवान के उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी और वाहन जांच की जा रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। जब्त की गई शराब की गिनती और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। तस्करी एक सुनियोजित तरीके से की जा रही थी पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चालक मूल सिंह ने बताया कि उसने ट्रक हरियाणा से लिया था और उसे सिर्फ इतना बताया गया था कि उसे छपरा पहुंचाना है। उसने यह भी खुलासा किया कि ट्रक के आगे एक बाइक चल रही थी, जो रास्ता दिखाने का काम कर रही थी। इससे संकेत मिलता है कि तस्करी एक सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


