बक्सर में कल से विश्वामित्र महोत्सव 2026 शुरू:बॉलीवुड गायिका भव्या छेड़ेंगी सुर, कोलकाता का स्पीड डांस ग्रुप करेगा रंगारंग प्रदर्शन

बक्सर में कल से विश्वामित्र महोत्सव 2026 शुरू:बॉलीवुड गायिका भव्या छेड़ेंगी सुर, कोलकाता का स्पीड डांस ग्रुप करेगा रंगारंग प्रदर्शन

बक्सर में ऐतिहासिक ‘विश्वामित्र महोत्सव 2026’ का आयोजन 21 फरवरी (शनिवार) को किला मैदान में किया जाएगा। यह सांस्कृतिक उत्सव अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा। बक्सर जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के लिए किला मैदान में एक भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर एक स्वागत गेट भी स्थापित किया गया है। बड़ी संख्या में दर्शकों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए पंडाल को कई हिस्सों में बांटा गया है। बक्सर के जिलाधिकारी ने तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बॉलीवुड गायिका भव्या पांडेय अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी, वहीं लोक गायिका माधव प्रिया शर्मा पारंपरिक लोकगीतों से समां बांधेंगी। इसके अतिरिक्त, कोलकाता का स्पीड डांस ग्रुप और पटना का राधा सिंघा डांस ग्रुप भी मंच पर रंगारंग प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम स्थल किला मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा भी आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगर परिषद बक्सर द्वारा किला मैदान के बाहर से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दर्शकों के लिए शौचालय और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और चलंत शौचालयों का प्रबंध किया जा रहा है। विश्वामित्र महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बक्सर की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें और इसे सफल बनाएं। इस महोत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और लोग 21 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बक्सर में ऐतिहासिक ‘विश्वामित्र महोत्सव 2026’ का आयोजन 21 फरवरी (शनिवार) को किला मैदान में किया जाएगा। यह सांस्कृतिक उत्सव अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा। बक्सर जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के लिए किला मैदान में एक भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर एक स्वागत गेट भी स्थापित किया गया है। बड़ी संख्या में दर्शकों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए पंडाल को कई हिस्सों में बांटा गया है। बक्सर के जिलाधिकारी ने तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बॉलीवुड गायिका भव्या पांडेय अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी, वहीं लोक गायिका माधव प्रिया शर्मा पारंपरिक लोकगीतों से समां बांधेंगी। इसके अतिरिक्त, कोलकाता का स्पीड डांस ग्रुप और पटना का राधा सिंघा डांस ग्रुप भी मंच पर रंगारंग प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम स्थल किला मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा भी आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगर परिषद बक्सर द्वारा किला मैदान के बाहर से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दर्शकों के लिए शौचालय और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और चलंत शौचालयों का प्रबंध किया जा रहा है। विश्वामित्र महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बक्सर की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें और इसे सफल बनाएं। इस महोत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और लोग 21 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *