खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में छात्र जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू मंडल पूर्णिया के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि राजू मंडल समेत चारों लोग खगड़िया से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। पसराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार (BR 38 AM 9083) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देखें हादसे के बाद की तस्वीरें… हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष बोले- फरार चालक और ट्रक की पहचान जारी पसराहा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फरार ट्रक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राजू मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। चार साल पहले अररिया में हुई थी शादी, एक बेटी भी इस घटना से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक व्याप्त है। राजू मंडल की पत्नी का नाम शिवानी कुमारी है। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व अररिया जिले में हुई थी। दंपति की लगभग दो वर्ष की एक पुत्री कृशू कुमारी है। राजू मंडल दो भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजन विभा देवी ने बताया कि राजू मंडल तीन अन्य लोगों के साथ अररिया से खगड़िया बारात में आए थे। यह हादसा खगड़िया से अपने घर पूर्णिया लौटते समय हुआ। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में छात्र जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू मंडल पूर्णिया के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि राजू मंडल समेत चारों लोग खगड़िया से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। पसराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्विफ्ट डिजायर कार (BR 38 AM 9083) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देखें हादसे के बाद की तस्वीरें… हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष बोले- फरार चालक और ट्रक की पहचान जारी पसराहा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फरार ट्रक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राजू मंडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। चार साल पहले अररिया में हुई थी शादी, एक बेटी भी इस घटना से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक व्याप्त है। राजू मंडल की पत्नी का नाम शिवानी कुमारी है। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व अररिया जिले में हुई थी। दंपति की लगभग दो वर्ष की एक पुत्री कृशू कुमारी है। राजू मंडल दो भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजन विभा देवी ने बताया कि राजू मंडल तीन अन्य लोगों के साथ अररिया से खगड़िया बारात में आए थे। यह हादसा खगड़िया से अपने घर पूर्णिया लौटते समय हुआ। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।


