Best Engineering Colleges In Uttar Pradesh: ये हैं यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें लिस्ट

Best Engineering Colleges In Uttar Pradesh: ये हैं यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें लिस्ट

Best Engineering Colleges In UP: उत्तर प्रदेश में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार की NIRF रैंकिंग की तर्ज पर अब प्रदेश सरकार ने अपना स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (SIRF) लागू किया है। पहली बार इसके माध्यम से रैंकिंग जारी की गई है। इस पहली लिस्ट में “कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर” ने बाजी मारी है। संस्थान को 300 में से 234 अंक मिले हैं, जो इसे प्रदेश का शीर्ष सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बनाते हैं।

Best Engineering Colleges In UP: क्यों शुरू की गई SIRF रैंकिंग?

SIRF रैंकिंग शुरू करने के पीछे मकसद है कि सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो, रिसर्च को बढ़ावा मिले और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। अब तक राष्ट्रीय स्तर पर NIRF रैंकिंग होती थी, लेकिन प्रदेश स्तर पर ऐसा कोई सिस्टम नहीं था। SIRF उसी कमी को पूरा करने की कोशिश है।

Best Engineering Colleges In Uttar Pradesh: देखें लिस्ट

रैंक संस्थान का नाम प्राप्त अंक
1 कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी 234
2 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़ 206
3 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, कन्नौज 202
4 बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 200
5 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अंबेडकरनगर 197
6 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, सोनभद्र 196
7 मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, गोंडा 184
8 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बांदा 181
9 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मैनपुरी 180
10 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बिजनौर 161
11 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बस्ती 118
12 सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मीरजापुर 104

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *