समस्तीपुर में लोजपा(आर.) नेता अंटू ईशर पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें गोलीबारी के बाद पैदल और कार से भागते हुए बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दे रहे है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि वैशाली के गंगा ब्रिज के पास मिली कार और शव का कनेक्शन गोलीबारी की इस घटना के साथ है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों ओर से फायरिंग की चर्चा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बहादुरपुर में सड़क किनारे कुछ लोग खड़े हैं। इस दौरान एक कार आकर रूकती है। गेट ओपन होने के बाद फायरिंग की आवाज आवाज सुनाई पड़ती है। इस बीच कार के आगे और पीछे कुछ युवक भागते हुए नजर आते हैं। चर्चा है कि दोनों से फायरिंग की गई है। घर के पास जानलेवा हमला मंगलवार देर शाम लोजपा(आर.) नेता सह प्रॉपर्टी डीलर अंटू ईशर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग करके घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में ईशर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर शुभम कुमार को सीने में बुलेट लग गई। इस बीच बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय पर हत्या का केस इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुघ्न राय, मथुरापुर के शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, कबीर आश्रम स्टेशन रोड के राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या-23 के मनीराम उर्फ मनीया और कबीर आश्रम स्टेशन रोड के लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। सभी कुख्यात बदमाश है। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने लोजपा(आर.)पार्टी में युवा नेता के रूप में सदस्यता ली थी। वहीं, पुल्लू सिंह सोना लूटकांड में आरोपी है। इसके अलावा चुसनी, मनीया पर लूट, गोलीबारी समेत कई मामला दर्ज है। घटना के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार अंटू ईशर पर भी कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है। अखिलेश राय, कुंदन यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। बाद के दिनों में अपराध जगत को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। कुछ साल से जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उधर, आरोपी बनाए गए शत्रुघ्न राय और पुल्लू सिंह भी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिसे कारण दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता बढ़ गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर शत्रुघ्न और अंटू में तनातनी बढ़ गई थी। इस घटना के पीछे उक्त वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। जल्द होगा मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। समस्तीपुर में लोजपा(आर.) नेता अंटू ईशर पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें गोलीबारी के बाद पैदल और कार से भागते हुए बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दे रहे है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि वैशाली के गंगा ब्रिज के पास मिली कार और शव का कनेक्शन गोलीबारी की इस घटना के साथ है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों ओर से फायरिंग की चर्चा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बहादुरपुर में सड़क किनारे कुछ लोग खड़े हैं। इस दौरान एक कार आकर रूकती है। गेट ओपन होने के बाद फायरिंग की आवाज आवाज सुनाई पड़ती है। इस बीच कार के आगे और पीछे कुछ युवक भागते हुए नजर आते हैं। चर्चा है कि दोनों से फायरिंग की गई है। घर के पास जानलेवा हमला मंगलवार देर शाम लोजपा(आर.) नेता सह प्रॉपर्टी डीलर अंटू ईशर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग करके घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में ईशर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर शुभम कुमार को सीने में बुलेट लग गई। इस बीच बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय पर हत्या का केस इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुघ्न राय, मथुरापुर के शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, कबीर आश्रम स्टेशन रोड के राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या-23 के मनीराम उर्फ मनीया और कबीर आश्रम स्टेशन रोड के लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। सभी कुख्यात बदमाश है। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने लोजपा(आर.)पार्टी में युवा नेता के रूप में सदस्यता ली थी। वहीं, पुल्लू सिंह सोना लूटकांड में आरोपी है। इसके अलावा चुसनी, मनीया पर लूट, गोलीबारी समेत कई मामला दर्ज है। घटना के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार अंटू ईशर पर भी कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है। अखिलेश राय, कुंदन यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। बाद के दिनों में अपराध जगत को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। कुछ साल से जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उधर, आरोपी बनाए गए शत्रुघ्न राय और पुल्लू सिंह भी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिसे कारण दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता बढ़ गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर शत्रुघ्न और अंटू में तनातनी बढ़ गई थी। इस घटना के पीछे उक्त वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। जल्द होगा मामले का खुलासा वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


