Rojgar Mela In UP: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए फरवरी का आखिरी हफ्ता बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार की ओर से 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक अलग-अलग जिलों में बड़े पैमाने पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन मेलों के जरिए 98 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी ही नहीं, प्राइवेट कंपनियां भी इसमें हिस्सा लेंगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
UP Rojgar Mela 2026: किसे मिलेगा फायदा?
इन रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा शामिल हो सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए भी दरवाजे खुले हैं और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी कई मौके हैं। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक भर्ती करेंगी।
Rojgar Mela In UP: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इन मेलों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले नया रजिस्ट्रेशन करें, फिर अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। लॉगिन के बाद जॉब फेयर सेक्शन में जाकर अपने जिले और योग्यता के अनुसार मेला चुनें। आवेदन कन्फर्म करने के बाद उसकी कॉपी अपने पास रखें।हालांकि, अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो मेले के स्थल पर भी रजिस्ट्रेशनकी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
देख लें पूरी लिस्ट
| तारीख | पदों की संख्या | जिला | आयोजन स्थल |
|---|---|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | 541 | प्रतापगढ़ | सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़ |
| 21 फरवरी 2026 | 4034 | प्रयागराज | विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव |
| 21 फरवरी 2026 | 484 | गोरखपुर | राजकीय आईटीआई चरगावा |
| 21 फरवरी 2026 | 464 | गोंडा | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज |
| 21 फरवरी 2026 | 395 | चंदौली | गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा |
| 21 फरवरी 2026 | 1560 | कानपुर नगर | डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर |
| 21 फरवरी 2026 | 975 | पीलीभीत | उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय |
| 23 फरवरी 2026 | 346 | उन्नाव | चौधरी खजान सिंह कॉलेज |
| 24–26 फरवरी 2026 | 11,890 | मेरठ | आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर |
| 24 फरवरी 2026 | 4223 | मुरादाबाद | पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड |
| 25 फरवरी 2026 | 8631 | मिर्जापुर | जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज |
| 25 फरवरी 2026 | 500 | भदौही | जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर |
| 25 फरवरी 2026 | 18,020 | सहारनपुर | क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई |
| 25 फरवरी 2026 | 9442 | गौतमबुद्ध नगर | विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा |
| 25 फरवरी 2026 | 1124 | महोबा | वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज |
| 26 फरवरी 2026 | 6448 | अमेठी | रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय |
| 26 फरवरी 2026 | 4933 | झांसी | बुन्देलखंड महाविद्यालय |
| 26 फरवरी 2026 | 6338 | अयोध्या | एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय |
| 26 फरवरी 2026 | 6341 | आजमगढ़ | डीएवी पीजी कॉलेज |
| 27 फरवरी 2026 | 1160 | उन्नाव | विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर |
| 27 फरवरी 2026 | 5945 | रायबरेली | कर्मयोगी डिग्री कॉलेज |
| 28 फरवरी 2026 | 450 | कानपुर नगर | नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी |
| 28 फरवरी 2026 | 50 | बुलंदशहर | जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी |
| 28 फरवरी 2026 | 3231 | जौनपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय |
| 28 फरवरी 2026 | 50 | गोरखपुर | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय |
रोजगार मेले में जाते समय क्या रखें साथ?
सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी
आधार कार्ड और पैन कार्ड
2 से 3 पासपोर्ट साइज फोटो
अपडेटेड बायोडाटा


