श्योपुर में अवैध पत्थर ले जी रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:बड़ौदा रोड पर सड़क पर पत्थर खाली कर ड्राइवर मौके से भागा

श्योपुर में अवैध पत्थर ले जी रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:बड़ौदा रोड पर सड़क पर पत्थर खाली कर ड्राइवर मौके से भागा

श्योपुर-बड़ौदा रोड पर हसनपुरा हवेली के पास गुरुवार को खनिज विभाग ने अवैध पत्थर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान ड्राइवर टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। खनिज विभाग की टीम जब चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें पत्थरों से लदा एक ट्रैक्टर आता दिखा। टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी। खुद को घिरता देख ड्राइवर ने चलती गाड़ी से ही ट्रॉली को ऊंचा कर दिया और सारे पत्थर बीच सड़क पर ही पलट दिए। इस वजह से रास्ते का ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए रुक गया। इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर को किनारे छोड़कर वहां से नौ-दो ग्यारह हो गया। ट्रैक्टर जब्त, जांच शुरू विभाग ने लावारिस हालत में मिले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करवा दिया है। अब गाड़ी के कागज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि पत्थर कहां से लाए जा रहे थे। प्रशासन की सख्त चेतावनी खनिज अधिकारी ने साफ कहा है कि जिले में अवैध खनन और ढुलाई के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि फरार ड्राइवर की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि खनिजों की चोरी के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *