दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने इसकी पुष्टि की है। एसडीपीओ के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-527E पर जोरजा गांव के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। किसी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इनपुट के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सोनू कुमार सिंह के तौर पर हुई है। पिस्तौल पर ‘स्पेशल ऑटो पिस्टल यूएसए’ लिखा है। लोहे का मैगजीन लगा हुआ था। बैरल की लंबाई करीब 6 अंगुल, बट की लंबाई 5 अंगुल और पूरी बॉडी की लंबाई 10 है। इसके अलावा 2000 कैश, एक घड़ी और एचडीएफसी बैंक का एटीएम भी मिला है।
आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है युवक पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। बहेड़ी थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, दरोगा फहीम खान, दरोगा रंजन कुमार शामिल थे। दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने इसकी पुष्टि की है। एसडीपीओ के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-527E पर जोरजा गांव के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। किसी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इनपुट के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सोनू कुमार सिंह के तौर पर हुई है। पिस्तौल पर ‘स्पेशल ऑटो पिस्टल यूएसए’ लिखा है। लोहे का मैगजीन लगा हुआ था। बैरल की लंबाई करीब 6 अंगुल, बट की लंबाई 5 अंगुल और पूरी बॉडी की लंबाई 10 है। इसके अलावा 2000 कैश, एक घड़ी और एचडीएफसी बैंक का एटीएम भी मिला है।
आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है युवक पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। बहेड़ी थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, दरोगा फहीम खान, दरोगा रंजन कुमार शामिल थे।


