नवादा पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। इस मामले का खुलासा नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में किया, जिसमें डीएसपी हुलास कुमार और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई रोह थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का शव मिलने के बाद की गई। पुलिस को 16 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि गांव के खेतों में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर रोह थाना में 17 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 59/26) दर्ज की गई। नवादा पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर 1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीम ने 17 फरवरी 2026 को, घटना के 24 घंटे के भीतर, दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने गहन पूछताछ में पुराने विवाद के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलीप यादव (पिता जयाहर यादव, निवासी सरमैठा, थाना रोह, जिला नवादा) और रामरवरूप राजवंशी (पिता स्वर्गीय मुराहरी राजवंशी, निवासी रोह क्षेत्र) के रूप में हुई है। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। नवादा पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। इस मामले का खुलासा नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में किया, जिसमें डीएसपी हुलास कुमार और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई रोह थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का शव मिलने के बाद की गई। पुलिस को 16 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि गांव के खेतों में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर रोह थाना में 17 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 59/26) दर्ज की गई। नवादा पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर 1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीम ने 17 फरवरी 2026 को, घटना के 24 घंटे के भीतर, दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने गहन पूछताछ में पुराने विवाद के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलीप यादव (पिता जयाहर यादव, निवासी सरमैठा, थाना रोह, जिला नवादा) और रामरवरूप राजवंशी (पिता स्वर्गीय मुराहरी राजवंशी, निवासी रोह क्षेत्र) के रूप में हुई है। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।


