आचार्य विद्यासागर महाराज के दूसरे समाधि दिवस पर छत्तीसी विधान शुरू

आचार्य विद्यासागर महाराज के दूसरे समाधि दिवस पर छत्तीसी विधान शुरू

पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर काॅलोनी में आचार्य विद्यासागर के द्वितीय समाधि दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुनि प्रबुद्ध सागर, मुनि निष्कंप सागर व मुनि निष्काम सागर के सानिध्य में मंगलवार को 108 मंडलीय आचार्य छत्तीसी विधान शुरू हुआ, जिसमें ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्रीतेश पटना परिवार को प्राप्त हुआ। विधान में सौधर्म इंद्र वीरेंद्र कमला, खेमचंद मायाढाना, ईशान इंद्र योगेश ढाना, माहेंद्र इंद्र अनिल अंजली, सानतकुमार इंद्र व आकाश प्रियंका बजाज को प्राप्त हुआ। मुख्य शांतिधारा पारस ग्रुप ने कराई। निधि दीदी ने विधान में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया। विधानाचार्य अंकित भैया हैं। अध्यक्ष अशोक जैन पटवारी ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से गुणानुबाद कार्यक्रम के बाद रक्तदान शिविर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *