नवादा में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का पहला दिन मंगलवार को 33 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। यह परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित है। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से लगातार विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा संचालन से संबंधित सूचनाएं प्राप्त की गईं। केन्द्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) विषय की परीक्षा आयोजित परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 16,839 परीक्षार्थियों में से 16,516 उपस्थित रहे, जबकि 323 अनुपस्थित पाए गए। कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया। दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी द्वितीय पाली में 18,082 परीक्षार्थियों में से 17,744 उपस्थित हुए और 338 अनुपस्थित रहे। उत्क्रमित हाई स्कूल, करीगांव, रजौली में अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के प्रयास में एक परीक्षार्थी के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बुधवार, 18 फरवरी 2026 को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। नवादा में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का पहला दिन मंगलवार को 33 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। यह परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित है। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से लगातार विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा संचालन से संबंधित सूचनाएं प्राप्त की गईं। केन्द्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) विषय की परीक्षा आयोजित परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 16,839 परीक्षार्थियों में से 16,516 उपस्थित रहे, जबकि 323 अनुपस्थित पाए गए। कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया। दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी द्वितीय पाली में 18,082 परीक्षार्थियों में से 17,744 उपस्थित हुए और 338 अनुपस्थित रहे। उत्क्रमित हाई स्कूल, करीगांव, रजौली में अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के प्रयास में एक परीक्षार्थी के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बुधवार, 18 फरवरी 2026 को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


