Best Recharge: 450 रुपये से कम के होने वाले प्रीपेड प्लान आजकल हर यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल बन चुके हैं। रोज 2GB से लेकर 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन। Jio, Airtel और Vi तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने में लगी हैं। लेकिन असली फायदा किसके प्लान में है? आपके लिए कौनसा प्लान बेहतर हो सकता है, आइए आसान भाषा में समझते हैं।
JIO 445 Plan: क्या खास है इस प्लान में?
- Jio अपने इस प्लान में ग्राहक को रोजाना 2GB डेटा देता है। यानी 28 दिन में कुल 56GB डेटा।
- अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS
- Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT और FanCode जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल (शर्तों के साथ)।
- अगर आप डेटा के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए वैल्यू फॉर मनी माना जा सकता है।
Airtel 449 Plan: 5G के साथ 4GB डेटा ऑफर है इसकी खासियत
- Airtel इस कीमत में रोज आपको 3GB या अपने कुछ सर्किल में 4GB डेटा ऑफर करता है।
- इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।
- इस प्लान में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और Google One का क्लाउड स्टोरेज बेनिफिट भी शामिल हो सकता है।
- अगर आप ज्यादा डेटा यूज करते हैं और 5G स्पीड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
Vi 449 Plan: 19 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म
- Vi अपने 449 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता देता है।
- इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना मिलते हैं।
- Vi Movies & TV ऐप के जरिए 19 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखने का मौका देता है।
- अगर आपका फोकस OTT कंटेंट और नेटवर्क उपलब्धता पर है, तो Vi का प्लान काम का हो सकता है।
आखिर किसे चुनें?
ज्यादा OTT चाहिए- Jio
ज्यादा डेटा और 5G स्पीड- Airtel
OTT बंडल और नेटवर्क ऑफर- Vi
ध्यान रखें कि प्लान के बेनिफिट्स और 5G उपलब्धता सर्किल के अनुसार बदल सकते हैं। रिचार्ज से पहले ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर डिटेल जरूर चेक करें।


