सेक्टर-12 से लापता महिला बिकानेर राजस्थान में मिली

बोकारो | बीते चार फरवरी को सेक्टर-12 से लापता 41 वर्षीय महिला रिंकू कुमारी को सेक्टर-12 पुलिस ने बिकानेर राजस्थान से बरामद किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि इसको लेकर उसी दिन उनके भाई ओम प्रकाश की ओर से गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन में उन्होंने कहा था कि वह घर से बिना बताए कहीं चली गई, जो वापस घर नहीं आयी है। इसपर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रिंकू कुमारी के बारे मे जानकारी प्राप्त हुई कि वह बिकानेर राजस्थान में है। उसकी बरामदगी के लिए एसआई सरज कुमार के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया व साथ में उनके परिजनों को भी राजस्थान बिकानेर भेजा गया। पुलिस ने उन्हें स्थानीय गंगाशहर थाना के सहयोग से रिंकू कुमारी को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बताई कि उसकी शादी वर्ष 2006 में संजय सिंह से हुई थी तथा 16 वर्ष का एक पुत्र भी है। शादी के बाद से ही इनका अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं रहा। बोकारो | बीते चार फरवरी को सेक्टर-12 से लापता 41 वर्षीय महिला रिंकू कुमारी को सेक्टर-12 पुलिस ने बिकानेर राजस्थान से बरामद किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि इसको लेकर उसी दिन उनके भाई ओम प्रकाश की ओर से गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन में उन्होंने कहा था कि वह घर से बिना बताए कहीं चली गई, जो वापस घर नहीं आयी है। इसपर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रिंकू कुमारी के बारे मे जानकारी प्राप्त हुई कि वह बिकानेर राजस्थान में है। उसकी बरामदगी के लिए एसआई सरज कुमार के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया व साथ में उनके परिजनों को भी राजस्थान बिकानेर भेजा गया। पुलिस ने उन्हें स्थानीय गंगाशहर थाना के सहयोग से रिंकू कुमारी को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बताई कि उसकी शादी वर्ष 2006 में संजय सिंह से हुई थी तथा 16 वर्ष का एक पुत्र भी है। शादी के बाद से ही इनका अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *