अरवल में शराब तस्करी का भंडाफोड़:67 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, होली पर छापेमारी में दो मोटरसाइकिल भी जब्त

अरवल में शराब तस्करी का भंडाफोड़:67 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, होली पर छापेमारी में दो मोटरसाइकिल भी जब्त

अरवल पुलिस ने होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 67 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली को देखते हुए शराब बेचने और सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को की गई कार्रवाई में मेहंदिया थाना क्षेत्र से 32 लीटर, किंजर थाना क्षेत्र से 20 लीटर और पारसी थाना क्षेत्र से 15 लीटर देसी शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 67 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, किंजर और मेहंदिया थाना पुलिस ने एक-एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं, पारसी थाने की पुलिस ने सोन दियारा इलाके में छापेमारी के दौरान सैकड़ों लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जब्त मोटरसाइकिलों के आधार पर वाहन मालिकों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अरवल पुलिस ने होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 67 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली को देखते हुए शराब बेचने और सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को की गई कार्रवाई में मेहंदिया थाना क्षेत्र से 32 लीटर, किंजर थाना क्षेत्र से 20 लीटर और पारसी थाना क्षेत्र से 15 लीटर देसी शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 67 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, किंजर और मेहंदिया थाना पुलिस ने एक-एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं, पारसी थाने की पुलिस ने सोन दियारा इलाके में छापेमारी के दौरान सैकड़ों लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जब्त मोटरसाइकिलों के आधार पर वाहन मालिकों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *