शराब के नशे में निलंबित सीओ ने चलाई थार:लातेहार में शिव बारातियों को मारी टक्कर, नशे की हालत में हिरासत में लिए गए

शराब के नशे में निलंबित सीओ ने चलाई थार:लातेहार में शिव बारातियों को मारी टक्कर, नशे की हालत में हिरासत में लिए गए

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। बताया जाता है कि प्रमोद कुमार नशे की हालत में थे। वाहन में उसके साथ एक महिला भी सवार थी। शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर से मौके पर हड़कंप मच गया। थार पर लगा था ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार ने दैनिक भास्कर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक वे मनिका थाना में पुलिस हिरासत में थे। महिला के साथ रंगेहाथ धराए थे प्रमोद कुमार गढ़वा जिले के मांझिआव अंचल में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार को राज्य सरकार ने 4 नवंबर, 2025 को पैसा का लेनदेन, कार्यालय में शराब सेवन, कार्यालय आए लोगों से दुर्व्यवहार समेत अन्य कई आरोप में कार्रवाई की थी। यह भी मालूम हो कि प्रमोद कुमार की पत्नी श्यामा रानी ने अंचलाधिकारी के सरकारी आवास में एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला काफी चर्चा का विषय बना था। लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। बताया जाता है कि प्रमोद कुमार नशे की हालत में थे। वाहन में उसके साथ एक महिला भी सवार थी। शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर से मौके पर हड़कंप मच गया। थार पर लगा था ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार ने दैनिक भास्कर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक वे मनिका थाना में पुलिस हिरासत में थे। महिला के साथ रंगेहाथ धराए थे प्रमोद कुमार गढ़वा जिले के मांझिआव अंचल में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार को राज्य सरकार ने 4 नवंबर, 2025 को पैसा का लेनदेन, कार्यालय में शराब सेवन, कार्यालय आए लोगों से दुर्व्यवहार समेत अन्य कई आरोप में कार्रवाई की थी। यह भी मालूम हो कि प्रमोद कुमार की पत्नी श्यामा रानी ने अंचलाधिकारी के सरकारी आवास में एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला काफी चर्चा का विषय बना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *