दतिया में हेयर सैलून संचालक ने किया सुसाइड:किराए के मकान में रस्सी का फंदा लगाया; गांव गया था परिवार

दतिया में कोतवाली थाना क्षेत्र के होलीपुरा इलाके में रविवार को एक हेयर सैलून संचालक ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मोनू सेन (28) पुत्र अवधेश सेन, निवासी गांव कुम्हरीया के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दतिया में होलीपुरा स्थित किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार मोनू सेन ने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पूरा परिवार गांव गया हुआ था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक भैरव मंदिर के पास कांटिंग (हेयर सैलून) की दुकान चलाता था। वह शादीशुदा था और रोज़मर्रा के कामकाज में सामान्य रूप से सक्रिय बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *