महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आगरा के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के प्रमुख शिवालय पृथ्वीनाथ महादेव, कैलाश महादेव, बलकेश्वर महादेव, और राजेश्वर महादेव में श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों के बाहर कई किलोमीटर तक लाइनें लगी हुई हैं। जलाभिषेक के लिए मंदिरों के अंदर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों को फूल बंगले से सजाया गया है और रात को महा आरती का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन तैनात है। मंदिरों और उनके आसपास महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा, आगरा के अंदर छोटे-मोटे जितने भी शिवालय हैं, वहां पर भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। मंदिरों के अंदर बम बम भोले, हर हर महादेव की जयकारों से गूंज उठा है। चारों तरफ महादेव के भक्त नजर आ रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास के इलाकों में जाम न लगे, इसके लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।


