मोतिहारी के सिकरहना थाना क्षेत्र में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत मादक पदार्थ और नशा सेवन में उपयोग होने वाले सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सिकरहना एसडीपीओ उदय कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। पुलिस ने शिकारगंज थाना अंतर्गत ग्राम बतौआ स्थित उपेंद्र साह की दुकान पर पहली छापेमारी की। यहां से गांजा जैसा मादक पदार्थ की 28 पुड़िया, गोगो के 15 पीस और भांग का गोला ‘गोकुल’ के 18 पीस बरामद हुए। पुलिस टीम ने मौके से दुकानदार उपेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया। सूखे नशे की सामग्री बरामद इसके बाद, पुलिस ने सिरोना गांव में शिवरतन साह की दुकान पर दूसरी छापेमारी की। इस दौरान गांजा जैसे मादक पदार्थ की 19 पुड़िया, गोगो के 11 पीस, भांग का गोला ‘उमंग’ के 18 पीस और गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाले 25 चिलम बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान संचालक शिवरतन साह को हिरासत में लिया। तीसरी और अंतिम छापेमारी थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव स्थित उदय प्रसाद की दुकान में की गई। यहां से गांजा जैसे मादक पदार्थ की 24 पुड़िया, गोगो के 17 पीस और भांग का गोला ‘गोकुल’ के 14 पीस जब्त किए गए। पुलिस ने इस दुकान के संचालक उदय प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिकरहना पुलिस ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के सिकरहना थाना क्षेत्र में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत मादक पदार्थ और नशा सेवन में उपयोग होने वाले सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सिकरहना एसडीपीओ उदय कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। पुलिस ने शिकारगंज थाना अंतर्गत ग्राम बतौआ स्थित उपेंद्र साह की दुकान पर पहली छापेमारी की। यहां से गांजा जैसा मादक पदार्थ की 28 पुड़िया, गोगो के 15 पीस और भांग का गोला ‘गोकुल’ के 18 पीस बरामद हुए। पुलिस टीम ने मौके से दुकानदार उपेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया। सूखे नशे की सामग्री बरामद इसके बाद, पुलिस ने सिरोना गांव में शिवरतन साह की दुकान पर दूसरी छापेमारी की। इस दौरान गांजा जैसे मादक पदार्थ की 19 पुड़िया, गोगो के 11 पीस, भांग का गोला ‘उमंग’ के 18 पीस और गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाले 25 चिलम बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान संचालक शिवरतन साह को हिरासत में लिया। तीसरी और अंतिम छापेमारी थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव स्थित उदय प्रसाद की दुकान में की गई। यहां से गांजा जैसे मादक पदार्थ की 24 पुड़िया, गोगो के 17 पीस और भांग का गोला ‘गोकुल’ के 14 पीस जब्त किए गए। पुलिस ने इस दुकान के संचालक उदय प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिकरहना पुलिस ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


