अफवाह पर ध्यान न दें, फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन जरूर करें: रावत

भास्कर संवाददाता|निवाड़ी राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी हरि मोहन रावत ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिह्नित ब्लॉक निवाड़ी में घर-घर जाकर लोगों को उम्र के अनुसार डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा की एक खुराक दी जा रही है। इसका उद्देश्य फाइलेरिया कृमि के संक्रमण की शृंखला को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि दवा खाली पेट न लें तथा स्वास्थ्य कर्मी की मौजूदगी में ही सेवन करें। तीसरे चरण में छूटे व्यक्तियों के लिए मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। उन्होंने कहा की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया से बचाव का प्रभावी उपाय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *