गोरखपुर में महाशिवरात्रि से पहले गंगाजल की बढ़ी डिमांड:पोस्ट ऑफ़िस में हो रही जबरदस्त बिक्री, कल शिवालयों के पास लगेंगे अस्थायी काउंटर

गोरखपुर में महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले गंगाजल की मांग बड़ गई है। जलाभिषेक की तैयारी में जुटे श्रद्धालु बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफ़िस पर पहुंचकर गंगाजल खरीद रहे हैं। मुख्य डाकघर सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई पोस्ट ऑफ़िस में आज सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री दर्ज की गई। श्रद्धालु 30 रुपये में उपलब्ध 250 एमएल की बोतल खरीदकर पूजा की तैयारी पूरी कर रहे हैं। डाक विभाग ने पर्व को ध्यान में रखते हुए पहले ही करीब एक हजार गंगाजल की बोतलें मंगा ली थीं। इन्हें गोरखनाथ, कुनराघाट, खजनी, कौड़ीराम, बांसगांव, सहजनवां, बड़हलगंज और गोला समेत कई पोस्ट ऑफ़िस में भेजा गया है, जिससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसानी से उपलब्धता बनी रहे।
सुबह से अब तक 45 बोतलों की बिक्री
मुख्य डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर सूर्य कुमार पटेल ने बताया कि महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मांग में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज सुबह से लेकर अब तक करीब 45 बोतल गंगाजल की बिक्री हो चुकी है, जबकि शाम तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मांग में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज सुबह से लेकर अब तक करीब 40 बोतल गंगाजल की बिक्री हो चुकी है, जबकि शाम तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। बढ़ती मांग के बीच अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था
गंगाजल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की कमी न हो। मुख्य डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर सूर्य कुमार पटेल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगाजल बिक्री का अलग काउंटर बनाया गया है। आज यहां दिनभर भीड़ रही और बिक्री में स्पष्ट बढ़ोतरी देखी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *