नालंदा में गुरुवार की शाम नाबालिग छात्रा (11) के साथ रेप हुआ है। दरिंदे ने टॉयलेट के लिए गई नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना उस वक्त हुई जब मासूम अपनी सहेलियों के साथ टॉयलेट के लिए गांव के बाहर खेत गई थी। आरोपी ने 100 रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, लड़की ने स्कूल से घर लौटने के बाद घर में खाना खाया और अपनी सहेलियों के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर खंधा की ओर गई थी। इसी बीच गांव का ही आरोपित शैलेन्द्र ठाकुर वहां पहुंच गया। उसे देख डरी-सहमी बच्चियां वहां से भागने लगीं। इसी बीच पीड़िता के पास रखा 100 रुपये का एक नोट जमीन पर गिर गया। जिसे आरोपी ने उठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप आरोपित ने छात्रा को रुकने के लिए कहा और गिरे हुए नोट का लालच देते हुए उसे पास बुलाया। जैसे ही मासूम अपना पैसा लेने के लिए आगे बढ़ी, आरोपित ने उसे जबरन दबोच लिया और सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने की आरोपी की पिटाई घटना के बाद बदहवास सहेलियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने खंधा पहुंचकर आरोपित को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, ग्रामीणों के चंगुल से बचकर आरोपित भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर आरोपित शैलेन्द्र ठाकुर को दबोच लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और इस मामले में पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। नालंदा में गुरुवार की शाम नाबालिग छात्रा (11) के साथ रेप हुआ है। दरिंदे ने टॉयलेट के लिए गई नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना उस वक्त हुई जब मासूम अपनी सहेलियों के साथ टॉयलेट के लिए गांव के बाहर खेत गई थी। आरोपी ने 100 रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, लड़की ने स्कूल से घर लौटने के बाद घर में खाना खाया और अपनी सहेलियों के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर खंधा की ओर गई थी। इसी बीच गांव का ही आरोपित शैलेन्द्र ठाकुर वहां पहुंच गया। उसे देख डरी-सहमी बच्चियां वहां से भागने लगीं। इसी बीच पीड़िता के पास रखा 100 रुपये का एक नोट जमीन पर गिर गया। जिसे आरोपी ने उठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप आरोपित ने छात्रा को रुकने के लिए कहा और गिरे हुए नोट का लालच देते हुए उसे पास बुलाया। जैसे ही मासूम अपना पैसा लेने के लिए आगे बढ़ी, आरोपित ने उसे जबरन दबोच लिया और सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने की आरोपी की पिटाई घटना के बाद बदहवास सहेलियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने खंधा पहुंचकर आरोपित को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, ग्रामीणों के चंगुल से बचकर आरोपित भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर आरोपित शैलेन्द्र ठाकुर को दबोच लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और इस मामले में पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।


