MahaShivratri Outfits: दिखना है सबसे हटके? इस महाशिवरात्रि बस अपनाएं इन 5 एक्ट्रेसेस का सीक्रेट स्टाइल

MahaShivratri Outfits: दिखना है सबसे हटके? इस महाशिवरात्रि बस अपनाएं इन 5 एक्ट्रेसेस का सीक्रेट स्टाइल

MahaShivratri Outfits: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को सब जगह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज की ‘Gen Z‘ लड़कियां हर मौके पर परफेक्ट दिखना चाहती हैं। अगर आप भी कंफ्यूजन में हैं कि मंदिर जाने के लिए क्या पहनें या कॉलेज-ऑफिस में कैसे सबसे अलग दिखें, तो इन 5 टॉप एक्ट्रेसेस के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। ये स्टाइल कंफर्टेबल भी हैं और एकदम लेटेस्ट ‘Gen Z‘ वाइब भी देते हैं।

राशा थडानी

अगर आप बहुत ज्यादा तड़क- भड़क के बजाय सिम्पल दिखना चाहती हैं, तो राशा थडानी का स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। राशा अक्सर पेस्टल रंगों के कॉटन या सिल्क सूट में नजर आती हैं। महाशिवरात्रि की सुबह की पूजा के लिए आप उनकी तरह फ्लोरल अनारकली या स्ट्रेट कट सूट चुन सकती हैं। इसके साथ एक प्यारा सा दुपट्टा और कानों में सिल्वर झुमके आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।

floral outfit ideas
MahaShivratri Outfits (source: Instagram)

ईशा मालवीय

टीवी स्टार ईशा मालवीय का फैशन सेंस आज की वर्किंग गर्ल्स के हिसाब से है। अगर आपको भी महाशिवरात्रि पर ऑफिस या कॉलेज जाना है और आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो ईशा की तरह शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा ट्राई करें। यह लुक न केवल कंफर्टेबल है, बल्कि आपको एक प्रोफेशनल और एथनिक टच भी देता है। आपको चलने-फिरने में भी परेशानी नहीं होगी। एक छोटी सी बिंदी और खुले बाल से अपने लुक को स्टाइल करें।

MahaShivratri Outfits
MahaShivratri Outfits (source: instagram)

जन्नत जुबैर

आज की लड़कियों के बीच जन्नत जुबैर का स्टाइल काफी हिट है। अगर आप इस महाशिवरात्रि पर साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो भारी बनारसी साड़ी के बजाय जन्नत की तरह शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी चुनें। रेगुलर कलर के अलावा कुछ डिफरेंट कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनेंगी, तो महाशिवरात्रि के मौके पर बहुत जंचेगी। यह लुक शाम की आरती के लिए बेस्ट है।

MahaShivratri Outfits
MahaShivratri Outfits (source: instagram)

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का स्टाइल हमेशा सिंपल और क्लासिक होता है। अगर आप अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं, तो श्रद्धा के जैसा लखनवी चिकनकारी कुर्ता वियर करें। सफेद या पेस्टल शेड्स के कुर्ते के साथ प्लाजो या चूड़ीदार बहुत ही प्यारा लगता है। ये एक ऐसा क्लासिक लुक है जो कभी पुराना नहीं होता। बालों में एक छोटा सा गजरा आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा।

MahaShivratri Outfits
MahaShivratri Outfits (source: instagram)

सारा अर्जुन

आज की जेनरेशन कुछ नया वियर करने का हमेशा सोचती है। सारा अर्जुन का स्टाइल बहुत ही फ्रेश और एक्सपेरिमेंटल है। आप भी उनकी तरह लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और श्रग का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। यह इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक लड़कियों में आजकल बहुत ट्रेंड में है। ये सबसे हटके ऑप्शन है।

MahaShivratri Outfits
MahaShivratri Outfits (source: instagram)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *