आजमगढ़ में छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा:स्कूल आते जाते समय आरोपी करता था छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा:स्कूल आते जाते समय आरोपी करता था छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने कॉलेज आते जाते समय छेड़खानी करने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पीड़िता विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान सुल्तानपुर में MA की छात्रा है। घर से कॉलेज जाते समय बिगत 6 माह से आरोपी संतोष जो की ग्राम अतरडीहा थाना सरपतहा जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी की चकिया गांव में रिश्तेदारी है। आरोपी आए दिन कॉलेज आते जाते समय छेड़खानी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने मामले में 28 जनवरी को जौनपुर जिले के सरंपतहा थाने में शिकायती पत्र दिया था। जहां पर थाने के पुलिसकर्मियों ने आजमगढ़ जिले के पवई थाने में शिकायत करने की सलाह दी थी। जिसके आधार पर पीड़िता ने पवई थाने की पुलिस से शिकायत की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। छात्रा ने बंद किया स्कूल आना जाना
छात्रा ने आरोपी की हरकतों से तंग आकर स्कूल आना जाना बंद कर दिया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी बदमाश किस्म का आदमी है। ऐसे में जान माल को खतरा है। वही मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *