तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या:युवक ने मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट,उस्मा गांव में वारदात

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या:युवक ने मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट,उस्मा गांव में वारदात

तरनतारन जिले के गांव उस्मा के लॉ कॉलेज में एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली।बता दे कि यह घटना तरनतारन के उस्मा गांव में हुई। युवक मलिया गांव का रहने वाला था, जबकि युवती नौशेरा पन्नू की निवासी थी।दोनों लॉ कॉलेज के छात्र थे। पहले लड़की को मारी गोली फिर खुद को भी मारी गोली युवक ने पहले युवती को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।युवती की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *