अशोकनगर में 9 फरवरी, सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से संबंधित फीडर पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत होगा। इस कार्य के कारण अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले मेन बाजार फीडर से जुड़े स्थानीय क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इससे गुडलक चौराहा, गांधी पार्क, मेन बाजार कपड़ा मार्केट और आसपास के स्थानीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी ने सूचित किया है कि विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है।


