‘कल्कि संभल’ अब्बाजान-भाईजान के बाद फ़िल्म का दूसरा पोस्टर जारी:1978 दंगे के पीड़ित का किरदार अभिनेता रजनीश दुग्गल निभाएंगे

‘कल्कि संभल’ अब्बाजान-भाईजान के बाद फ़िल्म का दूसरा पोस्टर जारी:1978 दंगे के पीड़ित का किरदार अभिनेता रजनीश दुग्गल निभाएंगे

संभल के 1978 दंगे और 24 नवंबर 2024 की हिंसा पर आधारित फिल्म ‘कल्कि संभल’ का एक और पोस्टर जारी किया गया है। यह पोस्टर 1978 में मारे गए संभल के व्यापारी बनवारी लाल गोयल के किरदार को दर्शाता है, जिसे बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल निभा रहे हैं। फिल्म निर्माता अमित जानी ने यह जानकारी दी। अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म का दूसरा पोस्टर है, जिसमें मुख्य पीड़ितों में से एक ‘सेठजी’ को दिखाया गया है। 1978 में ‘अब्बाजान’ द्वारा उकसाई गई भीड़ ने सैकड़ों अन्य हिंदुओं के साथ उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी और उन्हें जिंदा जला दिया था। बनवारी लाल गोयल ‘मुरारी लाल एंड संस’ फर्म के मालिक और उस समय के एक प्रमुख उद्योगपति थे। बनवारी लाल गोयल संभल शहर के मोहल्ला ठेर बाजार गंज के निवासी थे। उनकी फर्म ‘मुरारी लाल एंड संस’ थाना नखासा क्षेत्र में स्थित थी। आज भी वहां 1978 के दंगों के निशान मौजूद हैं। उनका पैतृक मकान अभी भी संभल में है, लेकिन दंगे के बाद उनका परिवार दिल्ली में जाकर बस गया था। ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी ने संभल के इतिहास, विशेषकर 1978 के दंगों और 24 नवंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर विवादित धार्मिक स्थल श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। पहले इस फिल्म का नाम ‘संभल फाइल्स’ रखने का विचार था, लेकिन बाद में इसे ‘कल्कि संभल’ नाम दिया गया। इससे पहले, 2 फरवरी को फिल्म के दो अन्य किरदार ‘अब्बाजान और भाईजान’ को लेकर पोस्टर जारी किए गए थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने फिल्म को अदालत में चुनौती देने और इसकी शूटिंग न होने देने की चेतावनी दी थी। 06 फ़रवरी को अमित जानी संभल पहुंचे और नैमिषारण्य तीर्थ क्षेमनाथ मंदिर से ऐलान किया कि इस फिल्म को शूट होने से कोई नहीं रोक सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार तय करेगी कि संभल में क्या होगा या यह मुल्ला-मौलाना तय करेंगे क्या होगा और क्या नहीं होगा। ममलूकुर्रहमान बर्क की धमकी को लेकर अमित जाने ने उन्हें नोटिस भेजते हुए 15 दिन में जवाब देने एवं प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपए जमा करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *