सहरसा पुलिस को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित एक बंद घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में सहरसा सदर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवपुरी वार्ड नंबर-5 में स्थित एक बंद घर, जिसमें फिलहाल कोई नहीं रहता, वहां से शराब का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। कुछ शराब कारोबारी उस बंद घर को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे और वहीं से शराब की बिक्री की जा रही थी। बंद घर से 52 लीटर विदेशी शराब बरामद सूचना को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने तत्काल एक छापेमारी दल का गठन किया। बताए गए स्थान पर कार्रवाई करते हुए बंद घर की तलाशी ली गई, जहां से 203 बोतलों में कुल 152 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मौके से कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन लोगों के माध्यम से इसकी बिक्री की जा रही थी। गिरफ्तार के लिए आरोपियों की तलाश जारी उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऐसी सख्त कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगेगा। सहरसा पुलिस को शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने शहर के शिवपुरी मोहल्ला स्थित एक बंद घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में सहरसा सदर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवपुरी वार्ड नंबर-5 में स्थित एक बंद घर, जिसमें फिलहाल कोई नहीं रहता, वहां से शराब का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। कुछ शराब कारोबारी उस बंद घर को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे और वहीं से शराब की बिक्री की जा रही थी। बंद घर से 52 लीटर विदेशी शराब बरामद सूचना को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने तत्काल एक छापेमारी दल का गठन किया। बताए गए स्थान पर कार्रवाई करते हुए बंद घर की तलाशी ली गई, जहां से 203 बोतलों में कुल 152 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मौके से कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन लोगों के माध्यम से इसकी बिक्री की जा रही थी। गिरफ्तार के लिए आरोपियों की तलाश जारी उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऐसी सख्त कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगेगा।


