नशा करने के लिए 4 दोस्तों ने पिया कीटनाशक:सहरसा में 3 की मौत; एक घायल, गांव में नुक्कड़-नाटक करते थे चारों

नशा करने के लिए 4 दोस्तों ने पिया कीटनाशक:सहरसा में 3 की मौत; एक घायल, गांव में नुक्कड़-नाटक करते थे चारों

सहरसा में शनिवार को 4 दोस्तों ने नशा करने के लिए कीटनाशक फ्यूराडान में पानी मिलाकर पी लिया। इसके बाद एक-एक कर 3 की मौत हो गई, वहीं चौथा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। घटना कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव की है। मृतकों की पहचान फरेवा गांव (वार्ड नंबर-04) निवासी कुंजाली सदा के बेटे मुरारी सदा (18), अर्जुन सदा के बेटे राजा कुमार(20) और मंगनी सदा के बेटे सनी देओल कुमार(20) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान भोला सादा के बेटे सनोज कुमार(18) के रूप में हुई है। चारों गांव में नुक्कड़-नाटक करते थे। नशा करने के लिए 4 दोस्तों ने पिया जहर घायल सनोज कुमार ने बताया कि पहले मैं डिस्पोजल गिलास खरीदा, फिर अपने 3 दोस्तों के साथ खेत गया। वहां हम सबने नशा करने के लिए गलास में फ्यूराडान कीटनाशक डाला फिर उसमें पानी मिलाकर पी लिया। मुझे नहीं याद की हमने ये किस दिन किया है। घटनास्थल की तस्वीरें…..
हॉस्पीटल पहुंचने से पहले 3 की मौत सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। चारों दोस्त अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर एक मक्के के खेत में गए थे, जहां उन्होंने कीटनाशक (फ्यूराडान) खाया। जहर खाने के बाद वे लड़खड़ाते हुए गांव की ओर लौटे, लेकिन घर पहुंचते ही गिर पड़े। उनके मुंह से झाग निकलता देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कनरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चौथे युवक सनोज कुमार को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहरसा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी। सहरसा में शनिवार को 4 दोस्तों ने नशा करने के लिए कीटनाशक फ्यूराडान में पानी मिलाकर पी लिया। इसके बाद एक-एक कर 3 की मौत हो गई, वहीं चौथा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। घटना कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव की है। मृतकों की पहचान फरेवा गांव (वार्ड नंबर-04) निवासी कुंजाली सदा के बेटे मुरारी सदा (18), अर्जुन सदा के बेटे राजा कुमार(20) और मंगनी सदा के बेटे सनी देओल कुमार(20) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान भोला सादा के बेटे सनोज कुमार(18) के रूप में हुई है। चारों गांव में नुक्कड़-नाटक करते थे। नशा करने के लिए 4 दोस्तों ने पिया जहर घायल सनोज कुमार ने बताया कि पहले मैं डिस्पोजल गिलास खरीदा, फिर अपने 3 दोस्तों के साथ खेत गया। वहां हम सबने नशा करने के लिए गलास में फ्यूराडान कीटनाशक डाला फिर उसमें पानी मिलाकर पी लिया। मुझे नहीं याद की हमने ये किस दिन किया है। घटनास्थल की तस्वीरें…..
हॉस्पीटल पहुंचने से पहले 3 की मौत सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। चारों दोस्त अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर एक मक्के के खेत में गए थे, जहां उन्होंने कीटनाशक (फ्यूराडान) खाया। जहर खाने के बाद वे लड़खड़ाते हुए गांव की ओर लौटे, लेकिन घर पहुंचते ही गिर पड़े। उनके मुंह से झाग निकलता देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कनरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चौथे युवक सनोज कुमार को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहरसा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *