पूर्णिया मे तीन महीने की गर्भवती महिला झुलसी:मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय साड़ी में लगी आग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

पूर्णिया मे तीन महीने की गर्भवती महिला झुलसी:मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय साड़ी में लगी आग, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

पूर्णिया में तीन महीने की गर्भवती महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। हादसा मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय हुआ। अचानक साड़ी में आग लग गई। परिजनों ने आनन-फानन में GMCH में एडमिट कराया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। करीब 80 फीसदी तक झुलसी हैं। पीड़िता की पहचान कसबा फुलवरिया निवासी भोला यादव की पत्नी प्रीति देवी (40) के तौर पर हुई है। महिला का मायका रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के अरबाना चकला में है।
बच्चों को लेकर मायके गई थी पति भोला यादव ने बताया कि पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। वो मायके में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक पत्नी का सिर घूमने लगा। पहले भी सिर घूमने की शिकायत होती रही है। खाना बनाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण साड़ी चूल्हे की आग की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं प्रीति देवी की शादी साल 2017 में हुई थी। वो तीन महीने की गर्भवती है और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। पूर्णिया में तीन महीने की गर्भवती महिला आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। हादसा मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय हुआ। अचानक साड़ी में आग लग गई। परिजनों ने आनन-फानन में GMCH में एडमिट कराया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। करीब 80 फीसदी तक झुलसी हैं। पीड़िता की पहचान कसबा फुलवरिया निवासी भोला यादव की पत्नी प्रीति देवी (40) के तौर पर हुई है। महिला का मायका रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के अरबाना चकला में है।
बच्चों को लेकर मायके गई थी पति भोला यादव ने बताया कि पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। वो मायके में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक पत्नी का सिर घूमने लगा। पहले भी सिर घूमने की शिकायत होती रही है। खाना बनाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण साड़ी चूल्हे की आग की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई गई। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं प्रीति देवी की शादी साल 2017 में हुई थी। वो तीन महीने की गर्भवती है और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *