अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:कैमूर के खजुरा पुल के पास हुआ हादसा, एक की पहचान, दूसरे की शिनाख्त बाकी

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:कैमूर के खजुरा पुल के पास हुआ हादसा, एक की पहचान, दूसरे की शिनाख्त बाकी

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा ऊपरी पुल के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मझावर गांव निवासी स्वर्गीय तूफानी सिंह के पुत्र अरुण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (लगभग 25-30 वर्ष) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक अरुण सिंह के छोटे भाई अजय सिंह ने बताया कि अरुण शुक्रवार को घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। बाद में उन्हें खजुरा पुल के पास सड़क पर अरुण का शव मिलने की सूचना मिली, जिससे परिवार सदमे में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस हिट एंड रन मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा ऊपरी पुल के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मझावर गांव निवासी स्वर्गीय तूफानी सिंह के पुत्र अरुण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (लगभग 25-30 वर्ष) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक अरुण सिंह के छोटे भाई अजय सिंह ने बताया कि अरुण शुक्रवार को घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। बाद में उन्हें खजुरा पुल के पास सड़क पर अरुण का शव मिलने की सूचना मिली, जिससे परिवार सदमे में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस हिट एंड रन मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *