Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का अपडेटेड रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का अपडेटेड रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। करीब 21 लाख अभ्यर्थियों से जुड़ी इस भर्ती में एक सवाल के जवाब में बदलाव के कारण रिजल्ट दोबारा तैयार करना पड़ा। बोर्ड ने दूसरी पारी के प्रश्न नंबर 108 के उत्तर में संशोधन किया है। शुरुआती आंसर की में इस सवाल का सही जवाब ‘डी’ माना गया था। बाद में फाइनल आंसर की में इसे बदलकर ‘बी’ कर दिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि इस सवाल पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई थी। इसके बावजूद जवाब बदला गया, जिसका अभ्यर्थियों ने विरोध किया। आखिरकार बोर्ड ने अपनी त्रुटि सुधारते हुए फिर से उत्तर बदला और उसी के आधार पर परिणाम संशोधित कर दिया। इसी वजह से पूरी दूसरी पारी का रिजल्ट दोबारा तैयार करना पड़ा।

Rajasthan 4th Grade Result: 35 हजार पन्नों का पीडीएफ जारी

रिवाइज्ड रिजल्ट करीब 35,000 पन्नों के पीडीएफ में जारी किया गया है। इसमें रोल नंबर वाइज, नाम वाइज परिणाम, मेरिट लिस्ट और नई कटऑफ भी शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि नई कटऑफ पहले से लगभग एक अंक नीचे आई है। नेम वाइज फुल रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रैंक, रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, माता-पिता का नाम और कैटेगरी की जानकारी दी गई है। सीमांत यानी बॉर्डर लाइन पर खड़े उम्मीदवारों पर इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

Rajasthan 4th Grade Result: टॉप 10 में भी बदलाव

संशोधित परिणाम के बाद टॉप 10 की सूची में भी बदलाव देखने को मिला है। पांचवीं रैंक पर अब दिनेश प्रजापत का नाम आ गया है, जबकि पहले यहां दिनेश कुमार गुर्जर थे। गुर्जर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस फेरबदल से आगे की रैंक भी एक-एक स्थान खिसक गई है।

53,750 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के तहत कुल 53,750 पदों पर नियुक्ति होनी है। इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण परिणाम में मामूली बदलाव भी हजारों लोगों की स्थिति बदल सकता है।

Rajasthan 4th Grade Result: देखें लिस्ट

मेरिट रॉ अंक नॉर्मलाइज्ड अंक अभ्यर्थी का नाम पिता का नाम माता का नाम कैटेगरी
1 179.8319 184.4274 गौरव कुमार गर्ग दिनेश चंद गर्ग ललिता देवी ईडब्ल्यूएस
2 190.9605 184.4274 मनीष घासल घेवर राम इंद्रा देवी ओबीसी
3 184.1808 184.4274 रमेश कुमार भगीरथ मल शिलोचना देवी ओबीसी
4 181.5126 184.4274 सोहेल खान इशाक मोहम्मद तेली सजना बानो ओबीसी
5 179.8319 184.4274 दिनेश प्रजापत बालू राम प्रजापत लाली देवी ओबीसी
6 183.7535 184.4274 दिनेश कुमार गुर्जर छोटू लाल गुर्जर शांति देवी एमबीसी
7 179.8319 184.4274 हंसराज गुर्जर सेदू राम गुर्जर बिमला देवी एमबीसी
8 186.3248 184.4274 धर्मेंद्र हनुमान राम निर्मा ओबीसी
9 179.4872 182.4513 राहुल गुढ़ेनिया स्व. श्री पुरुषोत्तम लाल शर्मा संतोष ईडब्ल्यूएस
10 182.6331 182.4513 दीपक सिंह भगवान सिंह उर्मिला ओबीसी
11 179.4872 182.4513 सतेंदर सिंह जल सिंह मैना देवी ओबीसी
12 180.3922 182.4478 बबलू सैनी प्रेमराज सैनी ग्यारसी देवी ओबीसी
13 182.4859 182.4415 ललित कुमार सैण चंद्रशेखर सैण शीला देवी ओबीसी
14 182.4859 182.4415 धर्मेंद्र चौधरी नेमा राम चौधरी बिमला देवी ओबीसी
15 190.3955 182.4322 आशीष कुमार ओम प्रकाश राजश्री देवी ओबीसी
16 190.3955 182.4322 नेहा अमेटा विनोद अमेटा गीता देवी सामान्य
17 179.8319 181.8380 दिनेश कुमार स्वामी सुराजमल स्वामी पिस्ता देवी ओबीसी
18 179.8319 181.8380 साजिद खान अब्दुल रसीद खान शकीला ओबीसी
19 179.8319 181.8380 शैलेन्द्र सिंह उदय सिंह संतोष कंवर ओबीसी
20 179.8319 181.8380 रमेश जाट छागना राम हीरा देवी ओबीसी
21 181.5126 181.8380 रौनक शर्मा सांवरमल शर्मा कौशल्या देवी ईडब्ल्यूएस
22 177.7778 181.3506 विनोद कुंतल सोरन सिंह सुनीता देवी ओबीसी
23 177.7778 181.3506 अशोक शर्मा धर्मेंद्र शर्मा कमला देवी ईडब्ल्यूएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *