सहरसा में ज्वैलर्स के घरों पर चोरी की कोशिश:40 हजार नकद चोरी, CCTV में चेहरा कैद, पुलिस गश्त पर सवाल

सहरसा में ज्वैलर्स के घरों पर चोरी की कोशिश:40 हजार नकद चोरी, CCTV में चेहरा कैद, पुलिस गश्त पर सवाल

सहरसा के बटराहा इलाके में ज्वैलर्स मालिकों के घरों में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। चोरों ने एक के बाद एक कई ज्वैलर्स मालिकों के घरों में घुसपैठ कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को चोर का चेहरा सीसीटीवी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे में तीन मंजिला मकानों तक पहुंचकर चोरी की। बटराहा स्थित सीके ज्वैलर्स के मालिक के घर में घुसकर चोरों ने चंदन कुमार की जेब से करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। अलमारी को पूरी तरह खंगाल डाला
इसी तरह, राजश्री ज्वैलर्स के मालिक कुंदन कुमार के घर में भी चोर घुसे। उन्होंने कमरे और अलमारी को पूरी तरह खंगाल डाला, हालांकि इस घर से चोरों को कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। इसके अलावा, आसपास के अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं कर पाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि बटराहा इलाके में ज्वैलर्स और कारोबारी वर्ग लगातार चोरों का निशाना बन रहा है। यह पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और लाखों रुपये के गहनों की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही इन वारदातों से नाराज स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए इलाके में टीओपी (स्थानीय पुलिस चौकी) स्थापित की गई थी, लेकिन रात्रि गश्त नदारद है। चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय सड़कों और गलियों में पुलिस की मौजूदगी न के बराबर रहती है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त बढ़ाने, पुराने मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। सहरसा के बटराहा इलाके में ज्वैलर्स मालिकों के घरों में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। चोरों ने एक के बाद एक कई ज्वैलर्स मालिकों के घरों में घुसपैठ कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को चोर का चेहरा सीसीटीवी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे में तीन मंजिला मकानों तक पहुंचकर चोरी की। बटराहा स्थित सीके ज्वैलर्स के मालिक के घर में घुसकर चोरों ने चंदन कुमार की जेब से करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। अलमारी को पूरी तरह खंगाल डाला
इसी तरह, राजश्री ज्वैलर्स के मालिक कुंदन कुमार के घर में भी चोर घुसे। उन्होंने कमरे और अलमारी को पूरी तरह खंगाल डाला, हालांकि इस घर से चोरों को कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। इसके अलावा, आसपास के अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं कर पाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि बटराहा इलाके में ज्वैलर्स और कारोबारी वर्ग लगातार चोरों का निशाना बन रहा है। यह पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और लाखों रुपये के गहनों की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही इन वारदातों से नाराज स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए इलाके में टीओपी (स्थानीय पुलिस चौकी) स्थापित की गई थी, लेकिन रात्रि गश्त नदारद है। चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय सड़कों और गलियों में पुलिस की मौजूदगी न के बराबर रहती है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त बढ़ाने, पुराने मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *