जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टर-मरीज के बेटे में मारपीट:टाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टर-मरीज के बेटे में मारपीट:टाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

जमुई सदर अस्पताल में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और एक मरीज के पुत्र के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना सोनो प्रखंड क्षेत्र के सारेबाद गांव निवासी घायल मरीज निरंजन सिंह के इलाज के दौरान हुई। निरंजन सिंह दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और उनके पुत्र पंचम कुमार उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए थे। इसी दौरान डॉक्टर विशाल आनंद और पंचम कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विशाल आनंद ने सिविल सर्जन अशोक कुमार को सूचित किया। इसके बाद टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मरीज निरंजन सिंह ने आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई, जिसके बाद उनके पुत्र ने विरोध किया और विवाद बढ़ गया। वहीं, सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मरीज के पुत्र द्वारा पहले चिकित्सक से मारपीट करने की बात सामने आई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। जमुई सदर अस्पताल में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और एक मरीज के पुत्र के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना सोनो प्रखंड क्षेत्र के सारेबाद गांव निवासी घायल मरीज निरंजन सिंह के इलाज के दौरान हुई। निरंजन सिंह दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और उनके पुत्र पंचम कुमार उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए थे। इसी दौरान डॉक्टर विशाल आनंद और पंचम कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विशाल आनंद ने सिविल सर्जन अशोक कुमार को सूचित किया। इसके बाद टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मरीज निरंजन सिंह ने आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई, जिसके बाद उनके पुत्र ने विरोध किया और विवाद बढ़ गया। वहीं, सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मरीज के पुत्र द्वारा पहले चिकित्सक से मारपीट करने की बात सामने आई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *