वैशाली में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। वैशाली थाना क्षेत्र के जातकौली चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना शाम 4 बजकर 5 मिनट की है। बदमाशों ने दुकानदार और एक स्टाफ को बंधक बनाकर करीब 11 लाख रुपये के आभूषण और 22 हजार रुपये नकद लूट लिए, फिर पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। कुछ दूरी पर खड़ी की बाइक, दुकान में घुसते ही शटर किया बंद पीड़ित दुकान के स्टाफ मोहम्मद नौशाद के मुताबिक, तीनों बदमाश एक ही बाइक से आए थे और दुकान से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा किया था। दुकान में घुसते ही उन्होंने बिना किसी बातचीत के शटर गिरा दिया और पिस्तौल तानकर हाथ ऊपर करने को कहा। इसके बाद अलमारी और काउंटर में रखे जेवर व नकदी समेट ली। एसडीपीओ ने कहा-लूटी राशि और जेवरों का आकलन किया जा रहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की। सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ज्वेलरी व बर्तन की दुकान में हथियार के बल पर लूट की है। प्रारंभिक जांच में लूटी गई राशि और जेवरों का आकलन किया गया है। दुकान करताहा थाना क्षेत्र के घटारो निवासी संजय शाह की बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के लिए संभावित रूट्स पर नाकाबंदी की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सोना-चांदी के आभूषण और करीब 22 हजार रुपये नकद लूट सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के जटकौली बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में लूट की सूचना दुकानदार संजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दुकानदार को भयभीत कर सोना-चांदी के आभूषण और करीब 22 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन में लूट की कुल राशि करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है, हालांकि इसकी सटीक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ज्वेलरी दुकानदार बोले-3 नकाबपोश अपराधी सब लूटकर फरार हो गए ज्वेलरी दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि पिछले 12 साल से दुकान चला रहे हैं। आज शाम 4 बजकर 5 या 10 मिनट पर तीन अपराधी नकाबपोश होकर आए और पिस्तौल दिखाकर सामान लूटकर फरार हो गया। लुट की समान समेत और रकम मिलाकर करीब 10 या 12 लाख रुपए की हो सकती हैं। वैशाली में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। वैशाली थाना क्षेत्र के जातकौली चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना शाम 4 बजकर 5 मिनट की है। बदमाशों ने दुकानदार और एक स्टाफ को बंधक बनाकर करीब 11 लाख रुपये के आभूषण और 22 हजार रुपये नकद लूट लिए, फिर पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। कुछ दूरी पर खड़ी की बाइक, दुकान में घुसते ही शटर किया बंद पीड़ित दुकान के स्टाफ मोहम्मद नौशाद के मुताबिक, तीनों बदमाश एक ही बाइक से आए थे और दुकान से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा किया था। दुकान में घुसते ही उन्होंने बिना किसी बातचीत के शटर गिरा दिया और पिस्तौल तानकर हाथ ऊपर करने को कहा। इसके बाद अलमारी और काउंटर में रखे जेवर व नकदी समेट ली। एसडीपीओ ने कहा-लूटी राशि और जेवरों का आकलन किया जा रहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की। सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ज्वेलरी व बर्तन की दुकान में हथियार के बल पर लूट की है। प्रारंभिक जांच में लूटी गई राशि और जेवरों का आकलन किया गया है। दुकान करताहा थाना क्षेत्र के घटारो निवासी संजय शाह की बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के लिए संभावित रूट्स पर नाकाबंदी की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सोना-चांदी के आभूषण और करीब 22 हजार रुपये नकद लूट सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के जटकौली बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में लूट की सूचना दुकानदार संजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दुकानदार को भयभीत कर सोना-चांदी के आभूषण और करीब 22 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन में लूट की कुल राशि करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है, हालांकि इसकी सटीक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ज्वेलरी दुकानदार बोले-3 नकाबपोश अपराधी सब लूटकर फरार हो गए ज्वेलरी दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि पिछले 12 साल से दुकान चला रहे हैं। आज शाम 4 बजकर 5 या 10 मिनट पर तीन अपराधी नकाबपोश होकर आए और पिस्तौल दिखाकर सामान लूटकर फरार हो गया। लुट की समान समेत और रकम मिलाकर करीब 10 या 12 लाख रुपए की हो सकती हैं।


