जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में चापड़ से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। काशीडीह लाइन नंबर-1 निवासी प्रेम पासवान (21) पर उसके ही पड़ोसी राहुल पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल प्रेम के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रेम की मां का मोबाइल चार्जर और 6 से 7 हजार रुपए नकद चोरी हो गए थे। इस मामले में संदेह पड़ोसी राहुल पासवान पर जताया गया। इसी बात को लेकर प्रेम और राहुल के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि प्रेम ने राहुल को गाली दी, जिससे वह आगबबूला हो गया। तड़के किया गया जानलेवा हमला परिजनों के मुताबिक, गुरुवार तड़के राहुल अपने कुछ साथियों के साथ प्रेम के घर के पास पहुंचा और चापड़ से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल प्रेम को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शहर में बढ़ रही चापड़ से हमले की घटनाएं उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर शहर में बीते कुछ समय से चापड़ से हमले की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसक वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में चापड़ से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। काशीडीह लाइन नंबर-1 निवासी प्रेम पासवान (21) पर उसके ही पड़ोसी राहुल पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल प्रेम के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रेम की मां का मोबाइल चार्जर और 6 से 7 हजार रुपए नकद चोरी हो गए थे। इस मामले में संदेह पड़ोसी राहुल पासवान पर जताया गया। इसी बात को लेकर प्रेम और राहुल के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि प्रेम ने राहुल को गाली दी, जिससे वह आगबबूला हो गया। तड़के किया गया जानलेवा हमला परिजनों के मुताबिक, गुरुवार तड़के राहुल अपने कुछ साथियों के साथ प्रेम के घर के पास पहुंचा और चापड़ से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल प्रेम को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शहर में बढ़ रही चापड़ से हमले की घटनाएं उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर शहर में बीते कुछ समय से चापड़ से हमले की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसक वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


