1379 लोकेशन पर महंगी होगी जमीन, अब एआई करेगा डेटा का फाइनल मिलान

1379 लोकेशन पर महंगी होगी जमीन, अब एआई करेगा डेटा का फाइनल मिलान

वित्त वर्ष 2026-27 की नई कलेक्टर गाइडलाइन की बढ़ोतरी की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार 2224 लोकेशन में से 1379 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाई जा रही है। यह बढोतरी 10 फीसदी से लेकर 100 फीसदी के बीच है। अब आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआइ) से डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। मुख्यालय ने जो डेटा निकाला है और उप पंजीयकों ने जो प्रस्ताव तैयार किए हैं। उनमें कितनी समानता है। अगले हफ्ते गाइडलाइन को लेकर पंजीयन महानिरीक्षक के साथ बैठक होगी। इस बैठक के बाद प्रस्ताव जिला उप मूल्यांकन समिति की बैठक में जाएगा।

दरअसल पंजीयन महानिरीक्षक अमित तोमर ने गाइडलाइन को लेकर जिला पंजीयकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में जिला पंजीयकों अपने-अपने प्रस्ताव बताए। ग्वालियर में 1370 लोकेशन पर बढ़ोतरी की जानकारी दी। यहां पर गाइडलाइन से अधिक पर रजिस्ट्री हुई और विसंगति दूर करने की वजह से बढ़ोतरी आई है। ग्वालियर के डेटा को मुख्यालय भेजा गया है, जहां एआइ से विश्लेषण किया जाएगा। एआइ पूरी स्थिति बताएगा कि कहीं कोई गलती तो नहीं है।

ऐसी विसंगति की जा रही है दूर

-वार्ड क्रमांक 43, 44, 45, 46, 57, में जहां-जहां जिंसी नाला अथवा शिवाजी मार्ग अंकित है। वहां जिंसी नाला या शिवाजी मार्ग किया जा सकता है। दोनों ही एक ही है। ऐसा करने से कम गाइडलाइन वाली लोकेशन की दर बढ़ा जाएगी।

– प्लानिंग एरिया मिलावली साडा रोड में दर कम है। मिलावली साडा रोड से अंदर की दर अधिक है। इन्हें समायोजित किया जा रहा है।

इतनी लोकेशन पर बढ़ रही है गाइडलाइन

बढ़ोतरी वृत्त-2 वृत्त-1 डबरा भितरवार

0-20 25 97 200 200

20-50 91 197 234 211

50-75 27 74 2 2

75-100 6 3 0 0

(बढोतरी प्रतिशत में है। जबकि वृत्त में बढ़ोतरी की लोकेशन है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *