नवादा में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत:रजौली के काराखुट मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर, लगा घंटों जाम

नवादा में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत:रजौली के काराखुट मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर, लगा घंटों जाम

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना बिहार-झारखंड सीमा पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी से लगभग 2 किलोमीटर दूर काराखुट मोड़ के समीप हुई। दूसरे ट्रक का चालक और उपचालक फरार जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एल्यूमिनियम तार लादकर आ रहे एक ट्रक और नवादा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच तीखे मोड़ पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक और उपचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। मृतक चालक की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मझियावां गांव के भेड़िया बिगहा निवासी सीताराम यादव के 31 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। राहगीरों ने डायल 112 और रजौली थाना को दी सूचना दुर्घटना के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे बिहार-झारखंड आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम में फंसे राहगीरों ने डायल 112 और रजौली थाना को फोन कर सूचना दी। राहगीरों ने जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे मृत चालक को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष बोले- चालक के जेब मिला आधार कार्ड-ड्राइविंग लाइसेंस सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और मृत चालक को रजौली स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सारिका कुमारी ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक चालक के पैकेट से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना बिहार-झारखंड सीमा पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी से लगभग 2 किलोमीटर दूर काराखुट मोड़ के समीप हुई। दूसरे ट्रक का चालक और उपचालक फरार जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एल्यूमिनियम तार लादकर आ रहे एक ट्रक और नवादा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच तीखे मोड़ पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक और उपचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। मृतक चालक की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मझियावां गांव के भेड़िया बिगहा निवासी सीताराम यादव के 31 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। राहगीरों ने डायल 112 और रजौली थाना को दी सूचना दुर्घटना के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे बिहार-झारखंड आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम में फंसे राहगीरों ने डायल 112 और रजौली थाना को फोन कर सूचना दी। राहगीरों ने जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे मृत चालक को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष बोले- चालक के जेब मिला आधार कार्ड-ड्राइविंग लाइसेंस सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और मृत चालक को रजौली स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सारिका कुमारी ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक चालक के पैकेट से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *