मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का राहुल गांधी को लेकर बडा बयान:फरीदाबाद में बोले-उनकी बुद्धि मारी गई है, दुश्मनों के पक्ष में बयान देते है

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का राहुल गांधी को लेकर बडा बयान:फरीदाबाद में बोले-उनकी बुद्धि मारी गई है, दुश्मनों के पक्ष में बयान देते है

फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा राहुल गांधी के एजेंडे में कभी रही ही नहीं। देश के अंदर हों या विदेश में, वह लगातार भारतीय सेना को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं और सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। हार के चलते मानसिंक संतुलन खोया कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लगातार चुनावी हार के चलते राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें यह तक समझ नहीं रहता कि क्या बोलना है और क्या नहीं। इसी वजह से वह बार-बार देश के खिलाफ और हमारे दुश्मनों के पक्ष में बयान देते रहते हैं। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी की “बुद्धि मारी गई है” और उनकी बातों पर तरस आता है। अमेरिका ने स्वयं की टैरिफ हटाने की घोषणा अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि जब टैरिफ लगाया गया था, तब उसकी घोषणा अमेरिका ने स्वयं की थी और अब अगर टैरिफ हटाया गया है तो उसकी घोषणा भी अमेरिका ही करेगा, भारत नहीं। उन्होंने कहा कि जब भारत में कोई टैक्स लगाया या घटाया जाता है, तो उसकी घोषणा भारत सरकार करती है, कोई दूसरा देश नहीं। मोदी किसी के दबाव में काम नही करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बात करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते। देशहित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दबा नहीं सकती। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी साफ कर चुके हैं कि भारत न तो किसी के सामने आंख झुकाकर बात करेगा और न ही आंख उठाकर, लेकिन जब देश के हितों की बात आएगी तो आंखों में आंख डालकर बात करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के दबाव में आने से इनकार किया, और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ आसपास के देशों की तुलना में भारत पर सबसे कम हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *