रक्सौल में बस चालक-बाइक सवार में मारपीट, VIDEO:जूता निकालकर बस ड्राइवर को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस

रक्सौल में बस चालक-बाइक सवार में मारपीट, VIDEO:जूता निकालकर बस ड्राइवर को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस

मोतिहारी के रक्सौल शहर स्थित कौड़िहार चौक पर एक स्कूल बस चालक और बाइक सवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना कौड़िहार चौक पर बने नहर पूल के पास हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, पूल पार करते समय एक स्कूल बस बाइक से सट गई, जिससे बाइक सवार आक्रोशित हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार ने अपना जूता निकालकर बस चालक की पिटाई कर दी। घटना के समय बस में स्कूल के बच्चे भी सवार थे। बाइक सवार को पकड़ लिया, जमकर पिटाई कर दी इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच, किसी ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया रक्सौल थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें एक युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कौड़िहार चौक पर बने इस पूल की बनावट ही विवादों की जड़ है। सड़क से अधिक ऊँचाई पर बने इस पुल के कारण आए दिन वाहन चालकों के बीच नोकझोंक होती रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मोतिहारी के रक्सौल शहर स्थित कौड़िहार चौक पर एक स्कूल बस चालक और बाइक सवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना कौड़िहार चौक पर बने नहर पूल के पास हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, पूल पार करते समय एक स्कूल बस बाइक से सट गई, जिससे बाइक सवार आक्रोशित हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार ने अपना जूता निकालकर बस चालक की पिटाई कर दी। घटना के समय बस में स्कूल के बच्चे भी सवार थे। बाइक सवार को पकड़ लिया, जमकर पिटाई कर दी इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच, किसी ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया रक्सौल थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें एक युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कौड़िहार चौक पर बने इस पूल की बनावट ही विवादों की जड़ है। सड़क से अधिक ऊँचाई पर बने इस पुल के कारण आए दिन वाहन चालकों के बीच नोकझोंक होती रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *