नवादा में इंटर एग्जाम में 3 स्टूडेंट निष्कासित:डीएम रवि प्रकाश ने नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों पर की कार्रवाई

नवादा में इंटर एग्जाम में 3 स्टूडेंट निष्कासित:डीएम रवि प्रकाश ने नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों पर की कार्रवाई

नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान डीएम रवि प्रकाश ने नकल करते पाए गए तीन छात्रों को निष्कासित कर दिया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जहां डीएम और एसपी अभिनव धीमान लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। निष्कासित किए गए छात्रों में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से एक, गांधी इंटर स्कूल से एक और कन्या इंटर स्कूल से एक विद्यार्थी शामिल है। ये छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर नकल करते हुए पकड़े गए थे। कुल 14,233 परीक्षार्थियों को शामिल होना था मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 14,233 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 14,105 उपस्थित हुए और 128 अनुपस्थित रहे। इस पाली में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। दूसरी पाली में 6,113 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 5,986 ही शामिल हुए, जबकि 127 अनुपस्थित रहे। इस पाली में नकल के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान डीएम रवि प्रकाश ने नकल करते पाए गए तीन छात्रों को निष्कासित कर दिया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जहां डीएम और एसपी अभिनव धीमान लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। निष्कासित किए गए छात्रों में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से एक, गांधी इंटर स्कूल से एक और कन्या इंटर स्कूल से एक विद्यार्थी शामिल है। ये छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर नकल करते हुए पकड़े गए थे। कुल 14,233 परीक्षार्थियों को शामिल होना था मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 14,233 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 14,105 उपस्थित हुए और 128 अनुपस्थित रहे। इस पाली में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। दूसरी पाली में 6,113 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 5,986 ही शामिल हुए, जबकि 127 अनुपस्थित रहे। इस पाली में नकल के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *