6 फरवरी से शुरू होगी शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया, तैयारी

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा (तृतीय व चतुर्थ) में सफल अभ्यर्थियों की छह फरवरी से शुरु होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के आलोक में छह से 11 फरवरी तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), सीतामढ़ी में काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसी बावत डीईओ ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक गाइडलाइन दिया है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इसके लिए विभाग द्वारा पांच टाइम स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए एसएमएस के अनुसार ही निर्धारित समय पर केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों का फोटोग्राफ लिया जाएगा तथा बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को सक्षमता परीक्षा फार्म भरने के समय अपलोड किए गए सभी मूल प्रमाण पत्र क्रमवार प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, नियोजन पत्र, प्रवेश पत्र, फोटो व बैंक खाता आदि विवरण शामिल हैं। सभी दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुख्य द्वार पर भी अलग से कर्मी तैनात रहेंगे। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी स्थानीय निकाय शिक्षक सक्षमता परीक्षा (तृतीय व चतुर्थ) में सफल अभ्यर्थियों की छह फरवरी से शुरु होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के आलोक में छह से 11 फरवरी तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), सीतामढ़ी में काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसी बावत डीईओ ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक गाइडलाइन दिया है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इसके लिए विभाग द्वारा पांच टाइम स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए एसएमएस के अनुसार ही निर्धारित समय पर केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों का फोटोग्राफ लिया जाएगा तथा बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को सक्षमता परीक्षा फार्म भरने के समय अपलोड किए गए सभी मूल प्रमाण पत्र क्रमवार प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, नियोजन पत्र, प्रवेश पत्र, फोटो व बैंक खाता आदि विवरण शामिल हैं। सभी दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुख्य द्वार पर भी अलग से कर्मी तैनात रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *