मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैशाली की सीमा से सटे बाघी क्षेत्र में एक नई पुलिस चौकी के निर्माण पर सहमति बनी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एसएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती छिटपुट चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में कथित खामियों पर पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। ड्रग्स का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा संवाद के दौरान ‘सूखा नशा’ (ड्रग्स) का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि कुछ युवक स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी करने और नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनप्रतिनिधियों ने वैशाली की सीमा से सटे बाघी में एक पुलिस चौकी के निर्माण की मांग की थी। उनका तर्क था कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां अपराधियों की आवाजाही अधिक रहती है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने इस मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है और इस दिशा में आगे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। संबोधन के अंत में एसएसपी ने कहा, “पुलिस जनता की सेवक है। जन संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम करना है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर पहलू पर काम किया जा रहा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।” मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना परिसर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैशाली की सीमा से सटे बाघी क्षेत्र में एक नई पुलिस चौकी के निर्माण पर सहमति बनी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एसएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती छिटपुट चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में कथित खामियों पर पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। ड्रग्स का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा संवाद के दौरान ‘सूखा नशा’ (ड्रग्स) का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि कुछ युवक स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी करने और नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनप्रतिनिधियों ने वैशाली की सीमा से सटे बाघी में एक पुलिस चौकी के निर्माण की मांग की थी। उनका तर्क था कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां अपराधियों की आवाजाही अधिक रहती है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने इस मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है और इस दिशा में आगे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। संबोधन के अंत में एसएसपी ने कहा, “पुलिस जनता की सेवक है। जन संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम करना है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर पहलू पर काम किया जा रहा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।”


