जैसलमेर में पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:अमरसागर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, कोर्ट ने भेजा 3 दिन के पीसी रिमांड पर

जैसलमेर में पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:अमरसागर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, कोर्ट ने भेजा 3 दिन के पीसी रिमांड पर

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमरसागर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा गाड़ी से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शहर कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सम की तरफ से जैसलमेर की ओर आ रही एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में अवैध हथियार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमरसागर तिराहे पर नाकाबंदी की। जब संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची, तो उसे रुकवाकर तलाशी ली गई। गाड़ी की तलाशी में मिली पिस्टल, आरोपी हिरासत में पुलिस ने गाड़ी की सघन तलाशी ली, जिसमें एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही थईयात निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र खुमान सिंह को हिरासत में ले लिया। देर रात तक चली प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य सवारों ने दी लिफ्ट की दलील कार्रवाई के दौरान गाड़ी में दो अन्य युवक भी सवार थे। हालांकि, पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे केवल लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठे थे और उन्हें हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस फिलहाल इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने ‘सेफ्टी’ (आत्मरक्षा) के कारणों से हथियार अपने पास रखा था। कोर्ट ने भेजा रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर जैसलमेर के विभिन्न थानों में मारपीट और झगड़े के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे मामले की गहन जांच और हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड (PC) पर भेज दिया गया है। सुरजाराम, थानाधिकारी, शहर कोतवाली, जैसलमेर ने बताया – “मुखबिर की सटीक सूचना पर हमने क्रेटा गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें पिस्टल व कारतूस मिले हैं। आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। हम यह पता लगा रहे हैं कि यह अवैध हथियार वह कहां से लेकर आया था।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *