ऋतिक रोशन ने जिंदगी और मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- अंधकार मेरी ओर बढ़ रहा…

ऋतिक रोशन ने जिंदगी और मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- अंधकार मेरी ओर बढ़ रहा…

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी हाल ही में एक बैसाखी से चलने वाली वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि कभी-कभी शरीर के कई अंग अचानक काम करना बंद कर देते हैं। उनके फैंस भी उस समय काफी परेशान हुए थे। अब एक बार फिर ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में जिंदगी और मौत को लेकर बात की है। उनके फैंस इस बार भी चिंतित हो गए हैं। कमेंट कर ऋतिक से उनकी हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं। ऋतिक ने खुलासा किया है कि विमान में सफर के दौरान उन्हें ‘मौत का डर’ (Fear of Death) सताने लगता है।

ऋतिक रोशन ने जिंदगी और मौत पर किया पोस्ट (Hrithik Roshan Instagram Post)

ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फ्लाइट के अंदर हाथ में एक किताब लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने जीवन और मौत को लेकर एक बहुत ही गहरा और रहस्यमयी (Cryptic) नोट लिखा। उन्होंने बताया कि जैसे ही विमान का कैप्टन उड़ान भरने की घोषणा करता है, उनका मन एक अनजाने डर से भर जाता है।

अपनी भावनाओं को शब्दों के जरिए कहते हुए ऋतिक ने लिखा, “जैसे ही कैप्टन कहता है कि हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, मौत का सौदागर बिल्कुल उसी समय मेरे बाएं कंधे पर आकर बैठ जाता है और एक धुन गुनगुनाने लगता है। उसकी मौजूदगी मुझे बेचैन कर देती है। मेरा मन होता है कि वह चला जाए क्योंकि मैं कुछ मजेदार पढ़ना चाहता हूं और खुशियों के बारे में सोचना चाहता हूं, लेकिन सालों से हमारे बीच ऐसा रिश्ता बन गया है कि उसे नजरअंदाज करना अब बदतमीजी जैसा लगता है।”

ऋतिक रोशन ने मौत के सौदागर को लेकर की बात (Hrithik Roshan Post On Life And Death)

ऋतिक ने आगे लिखा,  ‘मौत का सौदागर ज्यादा कुछ नहीं कहता, बस शांत और संतुष्ट बैठा रहता है, गुनगुनाने में माहिर है। हमेशा मेरे बचपन की कोई जादुई धुन चुनता है, शरारती है ठीक है। मैं अपनी किताब नीचे रख देता हूं और एक बार फिर उस भविष्यवाणी को गौर से देखता हूं, उस अंधकार की जो मेरी ओर बढ़ रहा है और उसकी कालिमा मुझे चुपचाप डरा देती है। मैं अपनी आंखें बंद करता हूं और जल्दी से उसकी तुलना उस दूसरे अंधकार से करता हूं, जिसने मुझे अपनी गोद में लिया था। उस शून्य से, जिससे मैं निकला था। मैं आंखें मिचमिचाता हूं। बीच का रंगीन सफर कम से कम संघर्ष और प्यार का खूबसूरत, अद्भुत गड़बड़झाला रहा है। मेरा मासूम दिल अनकही उम्मीद से धड़कता है। ओह… इतनी उम्मीद कि दिल टूट जाता है’।

कृष 4 की जल्द शूटिंग शुरू करेंगे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Upcoming Movie Krrish 4)

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘कृष 4’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसे करण मल्होत्रा निर्देशित करेंगे और उनके पिता राकेश रोशन प्रोड्यूस करेंगे। इसके अलावा, फैंस उन्हें जासूसी थ्रिलर ‘अल्फा’ और उनकी पारिवारिक विरासत पर आधारित डॉक्यू-सीरीज ‘द रोशन्स’ में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ऋतिक जल्द ही अपने इस डर और उदासी से बाहर निकलकर पर्दे पर फिर से धमाका करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *